darsh news

..तो नई पार्टी बनायेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह? भाजपा और केंद्र सरकार पर लगाये कई आरोप...

Former Union Minister RK Singh will form a new party

भोजपुर: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप तो लगातार कर ही रही है अब भाजपा के पूर्व मंत्री एवं आरा के पूर्व सांसद ने अपनी पार्टी के विरुद्ध ही बगावत छेड़ दी है। आरा के पूर्व सांसद आर के सिंह ने बीते दिनों प्रशांत किशोर के द्वारा बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के ऊपर लगाये आरोपों के बाद से अपनी पार्टी के नेता के विरुद्ध ही मोर्चा खोल दिया है। एक बार फिर भोजपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए आर के सिंह ने अपनी पार्टी बनाने तक की बात कर दी। उन्होंने कहा कि मैं सिविल सेवा में रहा हूं और सरकार में प्रधान सचिव और गृह सचिव भी रहा हूं, मंत्री भी रहा हूं लेकिन मेरी सब दिन से आदत रही है कि मैं झूठ और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया हूं। मेरे साथ काम करने वाले सभी लोग जानते हैं कि अगर भ्रष्टाचार किया तो ये माफ़ नहीं करेगा। 

उन्होंने कहा कि जो पढ़े लिखे नेता हैं वह आपके लिए सोचेंगे, आपके लिए काम करेंगे लेकिन जो पढ़े लिखे नेता नहीं हैं वह मंत्री बन जाने के बाद भी कुछ कर नहीं पाते हैं। वे सिर्फ हस्ताक्षर करते हैं और कुछ सोच भी नहीं पाते हैं। ऐसे लोग मंत्री और नेता बनते ही हैं सिर्फ अपना विकास करने के लिए। इसलिए ऐसे नेताओं से दुरी बना लीजिये जो पढ़े लिखे नहीं हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। प[उर्व मंत्री आर के सिंह ने कहा कि मैं सिविल सेवा में रहा हूं और मंत्री भी रहा लेकिन मैं हमेशा ही जाति में भेदभाव से दूर रहा हूं। आज के समय में देखा जाता है कि नेता लोग जाति के नाम पर लोगों को बाँट रहे हैं। कई नेता आये जो जाति के नाम लोगों को संगठित किया और पार्टी बना लिया। उन्होंने कहा कि हमलोग न्याय प्रिय हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं। लोगों को हम पर विश्वास भी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जातियां संगठित हो गई और उनके नेता जिसे कहते हैं सब एक जुट हो कर उसी को वोट देते हैं जबकि हमलोग न्यायप्रिय होने के बावजूद बंटे हुए हैं, अब इसे बदलना होगा। 

यह भी पढ़ें   -   भभुआ में NDA कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा का कोर वोटर भी जाति के नाम पर दूसरे को वोट कर दिया। इसलिए सबको यह अहसास होना चाहिए कि हम अगर ऐसा करेंगे तो क्षत्रिय समाज भी ऐसा कर सकता है, अगर यह अहसास नहीं दिलाईयेगा तो आपका नेतृत्व खत्म होता चला जायेगा। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज तक हमने जात पात नहीं किया लेकिन अब जरूरत होने लगा है, अगर कोई आँख में और मुंह में ऊँगली डालेगा तो हम बोलेंगे ही। आज भाजपा की हालत देखिये, नेतृत्व में एक भी राजपूत नहीं है। जब सब जातिवाद कर रहे हैं तो हम क्यों नहीं करें। यह हमारे हक की बात है। पहले राजाओं के पास सत्ता होती थी लेकिन आज सत्ता एकजुटता से मिलती है। आप केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व देखिए आप जीरो है, मुख्यमंत्री जीरो हैं, इसका एक ही कारण है कि आप बिखरे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन अगर आप कहेंगे तो हम नई पार्टी बनाने पर विचार कर सकते हैं लेकिन यह निर्णय आपलोगों को करना है। उन्होंने कहा कि मेरा एक ही कहना है कि आज तक हमने जात पात नहीं किया लेकिन जब सब कर रहा है तो अब हमें भी करना पड़ेगा और हम करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें   -   अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को राहुल ने दी दस गारंटी, कहा 'नीतीश जी नहीं कर सके हम...'

भोजपुर से आकाश कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr