darsh news

फेसबुक से दोस्ती, फिर LOVE, भाग कर शादी और अब बेवफाई की रियल कहानी..

Friendship on Facebook, then love, elopement and now the rea

Katihar - फेसबुक के जरिए दोस्ती फिर प्यार, भागकर शादी और अब बेवफाई.. रील लाइफ जैसी सुनने और दिखने वाली यह रियल कहानी है बिहार के कटिहार की, जहां अब प्रेमिका से पत्नी बनी महिला न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रही है.


मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कटिहार के डंडखोरा थाना क्षेत्र के सौरिया गांव की है। जहां प्रियंका कुमारी को 2 साल पहले आजम नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले अखिलेश साह से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे के बगैर अब नहीं रह पा रहे थे। दोनों ने निर्णय लिया कि घर से भाग कर वे दोनों शादी करेंगे और अपना छोटा सा संसार बसाएंगे। दोनों घर से भाग कर लुधियाना पहुंच गए। जहां पहले मंदिर में उन दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की। इसके पश्चात अखिलेश ने किराए पर एक रूम लिया और दोनों उस रूम में रहने लगे। शादी के बाद दोनों हसी-खुशी अपना जीवन बिता रहे थे।

शादी के 5 महीने के बाद छठ महापर्व को लेकर अखिलेश अपनी पत्नी प्रियंका के साथ अपने ससुराल सौरिया पहुंचा। जहां दिन भर रहने के बाद अखिलेश ने प्रियंका को कहा कि वह सामान लेने के लिए बाजार जा रहे है और यह कहकर वह निकल गया। काफी देर होने के बाद भी जब अखिलेश घर नहीं लौटा तो प्रियंका ने उन्हें फोन लगाना शुरू किया। लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। दो दिनों तक प्रियंका अखिलेश का इंतजार करती रही। जब अखिलेश वापस नहीं लौटा तो प्रियंका अपनी मां और परिजन के साथ अखिलेश के घर पहुंचे। जहां अखिलेश तो सामने नहीं आया पर उसके  पिता ने प्रियंका को काफी खरी खोटी सुनाई और घर में घुसने नहीं दिया। 

अब प्रियंका ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही है। प्रियंका की माने तो वह अपने पति अखिलेश के साथ ही रहना चाहती है, पर पता नहीं अखिलेश क्यों उसके साथ इस तरह का बर्ताव कर रहा है.


कटिहार से रहमान की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr