darsh news

गया जी में चिराग की नव संकल्प महासभा, सभा को करेंगे संबोधित...

Gaya ji mein chirag ki nav sankalp mahasabha, sabha ko karen

Gaya Ji : गया जी से खबर है जहां आगामी 26 जुलाई को लोजपा के नव संकल्प यात्रा के तहत लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ( Chirag Paswan ) गया जी में महती सभा को संबोधित करेंगे। इस आशय की जानकारी लोजपा रामविलास पार्टी ( LJP-R ) के प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह और सोनम पासवान ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, हमारा नेता चिराग पासवान ने संकल्प लिया है कि बिहार को बदलेंगे और युवाओं का विकसित बिहार बनाएंगे।


इसी कड़ी में 26 जुलाई को गया जी चिराग पासवान पहुंचेंगे। चिराग पासवान युवा, बुजुर्गों और गरीब, वंचित, शोषितों को संबोधित करते हुए बताएंगे कि, बहुजन केवल वोट बैंक नहीं होगा। अब उनकी सरकार होगी और उनके अधिकार की बात करेंगे। उन्होंने बताया कि, उनकी सोच अपराध मुक्त बिहार ( Bihar ) बनाने की है। महिलाओं की सुरक्षा, नदियों को जोड़ने की है। इसके लिए आगामी विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Elections ) में वे मुख्य भूमिका निभाएंगे।



गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr