darsh news

हटिया विधानसभा के नेताजी निकले हथियार तस्कर, रांची पुलिस ने दबोचा....

Hatia Independent Leader Weapons Supplier

रांची : रांची पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रांची पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे सुन सबके होश उड़ रहे है। वह आरोपी झारखंड विधानसभा चुनाव में हटिया विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। रांची पुलिस ने उस प्रत्याशी ओमशंकर गुप्ता उर्फ डेविड को हथियार तस्कर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

आप भी सोच रहें होंगे की आखिर रांची पुलिस ने निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेताजी को कैसे गिरफ्तार किया। दरअसल हटिया सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेताजी रांची के कई इलाकों में अपराधियों को हथियार की सप्लाई किया करते थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। कोतवाली डीएसपी प्रकाश ने खुद उसकी रेकी की और हथियार तस्कर बनकर हथियार खरीदने के लिए राजन के पास पहुंचे थे। डीएसपी ने राजन को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। राजन ने अपने कन्फेक्शन में पुलिस को यह बताया था कि हथियार तस्करी गिरोह का मुखिया डेविड है उसके बाद से ही डेविड फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में आरोपी ओम शंकर गुप्ता ( डेविड ) को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ओमप्रकाश गुप्ता से पूछताछ कर अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। जैसे कि वह हथियार कहा से लाता था साथ ही किन-किन अपराधियों को उसने अब तक हथियार की सप्लाई की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह आरोपी रांची और आस-पास के इलाकों में हथियार की सप्लाई किया करता था। अपना पूरा नेटवर्ट वह व्हाट्सएप पर ही चलाया करता था। इसके साथ ही डेविड के द्वारा हर हथियार का बकायदा रेट भी तय किया गया था, जिसमें पिस्टल की शुरूआती कीमत 27 हजार 500 रुपए रखी गई थी। इस सब की खबर पुलिस को मिली और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Scan and join

darsh news whats app qr