Train में फर्जी ADRM बन कर रहा था यात्रा, AC Coach के TTE से करा रहा था सेवा... RPF ने ऐसे पकड़ा

Darbhanga : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एच-1 कोच में एक व्यक्ति खुद को ADRM समस्तीपुर बताकर यात्रा कर रहा था। नाम आलोक कुमार झा बताया। घटना 5 जून की बताई जा रही है। सूचना मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष समस्तीपुर से मिली है। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल दरभंगा, राजकीय रेल थाना और सीटीटीआई दरभंगा की टीम ने ट्रेन के दरभंगा पहुंचने पर कार्रवाई की है। पूछताछ में व्यक्ति ने फिर खुद को ADRM समस्तीपुर और नाम आलोक कुमार झा बताया। पहचान पत्र मांगने पर हंगामा करने लगा।
वहीं रेलवे सुरक्षा बल के काम में बाधा डाली। सख्ती से पूछने पर असली नाम दुर्गा कांत चौधरी बताया। पिता का नाम इंदु कांत चौधरी है। पता मोहान बढ़ियाम, पोस्ट सकरी, वार्ड 17, थाना सकरी, जिला मधुबनी बताया है। सीटीटीआई दरभंगा चंदेश्वर राय ने इस मामले में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर रेलवे सुरक्षा पोस्ट दरभंगा में केस दर्ज हुआ। अपराध संख्या 1189/2025, दिनांक 5 जून 2025 को रेल अधिनियम की धारा 137, 145 और 146 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी को रेलवे न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया।