Highway Viral Video : न्यू सिक्स लेन पुल पर बाइक और चार चक्का से स्टैंड करने का वीडियो वायरल, पुलिस...

Vaishali : बिहार का सबसे लंबा केबल न्यू सिक्स लेन पुल पटना कच्ची दरगाह से वैशाली जिला के रुस्तमपुर में बनकर तैयार हुआ है। जिसका उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दिनों में किया है। वहीं बाइक स्टंट करते हुए कई वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हो रहा है। सिक्स लेन पुल उद्घाटन के बाद से ही नए उम्र के युवाओं में रिल वीडियो बनाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। लेकिन, थोड़ी सी भी लापरवाही हुई थी जान भी जा सकती हैं। एक और दूसरा वीडियो पिकअप का है। जिसमें चालक दो पहिए हैं पिकअप को तेज स्पीड में नचाते हुए नजर आ रहा है।
एक वीडियो में देखा जा रहा है कि, दो हाई स्पीड बाइक पर सवार होकर स्टंट कर रहा है। जिसमें एक बाइक की स्टेरिंग छोड़कर युवक खड़े होकर स्टंट कर रहा है। जिसका बाइक की स्पीड करीब 80 से भी ज्यादा बताई जा रही है। जबकि, दूसरे बाइक पर बैठा हुआ लड़का लहरियां कट बाइक चला रहा था और स्टंट कर रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।
आपको बता दें कि, बीते गुरुवार की रात करीब 8 बजे दो अपाची बाइक की भीषण टक्कर हुई थी। जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गई। एक का पटना PMCH मे इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि, दो घायल युवक इलाजरत है। वहीं बताया जा रहा है कि, तेज गति से अपाची बाइक चलाकर रिल वीडियो बना रहा था तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें झिमि राय के 15 वर्षीय बिट्टू कुमार की मौत हो गई।
Highway Viral Video : न्यू सिक्स लेन पुल पर बाइक और चार चक्का से स्टैंड करने का वीडियो वायरल, पुलिस...#Bihar #viralvideo #Sixlane #VaishaliNews pic.twitter.com/e91VTG8niy
— Darsh News (@DarshNews) June 27, 2025
इस संबंध में रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि, कुछ लड़कों द्वारा स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं युवक की पहचान की जा रही है। सिक्स लेन पुल पर पुलिस और डायल 112 की पेट्रोलिंग जारी है।
हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट