खौफनाक रोड एक्सीडेंट: दो बाइक की आमने-सामने हुई भारी टक्कर, मौके पर ही हो गयी 3 युवक...... खबर पढ़ें
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर गौरा पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: हाईटेंशन पोल पर चढ़ी नाबालिग, बोली—पहले प्रेमी को बुलाओ फिर उतरूंगी… 5 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के दौरान दो युवक नजदीक की नहर में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद नहर से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह पटना में हाई अलर्ट: ट्रक से मिली 131 कार्टून शराब, दो गिरफ्तार
मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के खनिता गांव निवासी नारायण ओझा, सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोड़नडीह गांव निवासी 20 वर्षीय लव कुमार और काराकाट थाना क्षेत्र के देव मारकंडेय गांव निवासी रवि रंजन कुमार के रूप में हुई है। वहीं कास्तर गांव निवासी सोनू कुमार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना की जानकारी मिलने पर बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।