darsh news

भारत बना T20 वर्ल्ड कप चैंपियन: जीतने के बाद सूर्या हुए भावुक, अक्षर पटेल बेटे संग ट्रॉफी थामे, धोनी ने कहा– ‘चैंपियन बॉलर बुमराह और गौतम गंभीर पर भी तोड़ी चुप्पी

India became T20 World Cup champion

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मुकाबले में जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ जमकर जश्न मनाया। स्टेडियम में खुशी, गर्व और भावुक पलों का अनोखा संगम देखने को मिला। जीत के बाद भारतीय ऑलराउंडर Axar Patel का एक खास पल कैमरे में कैद हुआ। अक्षर पटेल अपने बेटे और पत्नी के साथ मैदान पर नजर आए। उन्होंने अपने बेटे के साथ घुटनों के बल बैठकर ट्रॉफी थामी और जीत का जश्न मनाया। यह दृश्य परिवार के साथ साझा की गई खुशी और टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि का भावुक प्रतीक बन गया।


भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav भी ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाते नजर आए। उन्होंने जीत के बाद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि यह सिर्फ एक टीम नहीं बल्कि एक परिवार है। यह ट्रॉफी केवल एक खिताब नहीं बल्कि एक अरब भारतीयों का सपना है। उन्होंने कहा कि इस टीम की कप्तानी करना और भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सभी समर्थकों का दिल से धन्यवाद दिया।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर पूर्व कप्तान MS Dhoni ने भी सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद में इतिहास रचा गया है और टीम, सपोर्ट स्टाफ तथा दुनिया भर के भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को बहुत-बहुत बधाई। धोनी ने खास तौर पर Jasprit Bumrah की तारीफ करते हुए उन्हें “चैंपियन गेंदबाज” बताया और गौतम गंभीर को कहा की उनकी मुस्कान उनपर जंच रही है।

"इतिहास अहमदाबाद में रचा गया! भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और दुनियाभर में टीम के फैन्स को ढेरों बधाई। आप सबको खेलते देखना वाकई सुखद अनुभव है। कोच साहब की मुस्कान आप पर बहुत जंच रही है, और उस मुस्कान के साथ जो इंटेंसिटी है, वो वाकई कमाल का कॉम्बो है। बहुत बढ़िया काम किया, आप सभी इसका आनंद लें। (बुमराह के बारे में कुछ कहना बेहतर है कि नहीं… CHAMPION BOWLER)"

भारत की इस जीत के साथ ही स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया तक जश्न का माहौल छा गया और यह पल भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक यादगार अध्याय बन गया।

Scan and join

darsh news whats app qr