darsh news

कड़ी टक्कर के बाद भारत ने फाइनल में जगह की पक्की, इंग्लैंड को 7 रनों से हराया

India confirms final

टी 20 क्रिकेट विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड की टीम को हराते हुए अब फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने इंग्लैंड को 254 रनो का टारगेट दिया था जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खो कर महज 7 रन बना सकी। दूसरे सेमीफाइनल में भारत की टीम ने जीत के साथ ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन में शानदार बल्लेबाजी की तो वहीं इंग्लैंड के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बैठल ने शानदार शतक जड़ा। दोनों टीमों के बीच जीत के लिए जबरदस्त टक्कर हुई और अंतिम गेंद के बाद ही मैच का निर्णय निकल सका।

बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला लिया जिसके बाद भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन बनाया। 254 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 246 रन बना सकी। इसके साथ ही भारत की टीम ने 7 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत की टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी।

Scan and join

darsh news whats app qr