darsh news

Instagram News : सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर महिला ने युवक को किया ब्लॉक, फिर हुआ तांडव

Instagram News: Social media pe Instagram par mahila ne yuva

Kaimur : कैमूर से खबर है, जहां महिला का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक को ब्लॉक करने पर बवाल हो गया। यह मामला बिहार के कैमूर जिले का बताया जा रहा है। इस घटना के संबंध में अर्चना देवी ने आरोप लगाया कि, इंस्टाग्राम पर एक युवक को ब्लॉक किए जाने पर वह युवक गाली-गलौज करने लगा था। ऐसा करने से मना करने पर वह महिला के साथ मारपीट भी करने लगा। हालांकि, जब महिला का पति और बेटी उसे बचाने आए तो उनपर भी ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना में मां-बेटी, पिता सहित 10 लोगों की घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं सभी घायलों को भभुआ के सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।


आपको बता दें कि, यह आपसी और मामूली विवाद पर दो गांव के लोग आमने सामने हो गए। फिर दोनों ओर से चले ईंट-पत्थर और डंडे में 10 लोग घायल हो गए। बता दें कि, मारपीट की घटनाओं में मां-बेटी, पिता सहित 10 लोग घायल हो गए हैं। मामले की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 


Scan and join

darsh news whats app qr