darsh news

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर, झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने जारी किया 22 पन्नों का घोषणा पत्र...

JMM Manifesto Release

रांची : सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए 22 पेज का अपना अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। ‘अधिकार पत्र’ नाम से यह घोषणा पत्र जारी किया गया है। घोषणा पत्र में झारखंड एवं झारखंड के स्थानीय लोगों के अधिकार की बात की गई है, तो कृषि, किसान एवं खेतिहर मजदूर, शिक्षा एवं रोजगार, महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, खाद्य एवं सामाजिक सुरक्षा, उद्योग, शहर एवं पर्यटन, राज्यकर्मी एवं अनुबंधकर्मी के साथ-साथ खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए भी घोषणाएं की गईं हैं।

1932 का खतियान 

जेएमएम के अधिकार पत्र में सबसे पहले झारखंड एवं झारखंड के स्थानीय लोगों के अधिकार की बात की गई है। कवर पर लिखा है- हम झारखंडियों की यही पहचान 1932 का खतियान, हम झारखंडियों की यही पहचान 1932 का खतियान। झामुमो ने भूमिहीन दलितों और विस्थापितों के जाति/आवासीय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल करने का वादा किया है। सरकार बनने के 6 महीने के अंदर सभी आवेदकों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Scan and join

darsh news whats app qr