darsh news

निकिता तिवारी के नेतृत्व में कई महिलाओं ने थामा जद(यू0) का दामन

Jdu milan samaroh

नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुशल नीतियों से प्रभावित होकर दनियावां की समाजसेवी निकिता तिवारी के नेतृत्व में कई महिलाओं ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय, पटना में जनता दल (यू0) का दामन थामा। इस दौरान विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ और पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े ने सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।  साथ ही इस मौके पर जनता दल (यू0) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता डाॅ0 भारती मेहता ने जद(यू0) परिवार में शामिल हुई सभी महिला सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया एवं उन्हें उज्ज्वल राजनीतिक सफर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। डाॅ0 भारती मेहता ने कहा कि नारी सशक्तिकरण को लेकर हमारे नेता की सोच का हर कोई कायल है। यही वजह है कि वर्तमान परिवेश में आधी आबादी का राजनीतिक रुझान निरंतर जद(यू0) की ओर दिनोंदिन बढ़ रहा है। 

     उक्त मौके पर प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव कमल नोपानी, अनिल कुमार, रूचि अरोड़ा, उषा सिन्हा, राजकुमारी विभु एवं यास्मीन खातून सहित महिला प्रकोष्ठ की कई पदाधिकारीगण मौजूद रही।जबकि सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद गीता देवी, सोहाती देवी, कांता देवी एवं मांझी देवी रहीं।




                           

                                

Scan and join

darsh news whats app qr