darsh news

राज्य सरकार ने मंगलवार को तीनआईपीएस अधिकारियों को आईजी और छह को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी...

Jharkhand Police officer's Promotion

रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे को प्रोन्नति के बाद एसटीएफ में आईजी बनाया गया है। वहीं हजारीबाग डीआईजी सुनील भास्कर को पलामू आईजी बनाया गया है। जैप के डीआईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल को मानवाधिकार में आईजी बनाया गया है।

रांची एसएसपी और देवघर एसपी को प्रोन्नतिः

 देवघर एसपी अजीत अनूप बिरथरे। चंदन कुमार सिन्हा। पीटर डुंगडुंग को डीआईजी में प्रोन्नति मिली है, पर तैनाती तक देवघर एसपी के पद को डीआईजी रैंक में उत्क्रमित किया गया है। रांची एसएसपी चंदन सिन्हा भी डीआईजी बने हैं। उनकी प्रोन्नति के बाद रांची एसएसपी के पद को उत्क्रमित किया गया है।

रांची डीआईजी व एसएसपी को भी मिली प्रोन्नति

अधिसूचना के मुताबिक रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे को प्रोन्नति के बाद एसटीएफ में आईजी बनाया गया है। वहीं रांची एसएसपी चंदन सिन्हा भी डीआईजी बने हैं। उनकी प्रोन्नति के बाद रांची एसएसपी के पद को उत्क्रमित किया गया है। वहीं डीआईजी रैंक में प्रोन्नत होने वाले अन्य चार आईपीएस अधिकारियों में चंदन झा को एसआईबी, प्रियदर्शी आलोक को रेल, अनुरंजन किस्पोट्टा को स्पेशल ब्रांच और अंबर लकड़ा को दुमका का डीआईजी बनाया गया है।

Scan and join

darsh news whats app qr