darsh news

विधानसभा मे कल्पना सोरेन ने कहा, झारखंड गरीब नहीं है , गरीब बनाया जा रहा है, सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा.....

Kalpna Said, Jharkhand is not poor.

राँची : झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र चल रहा है। सत्र का आज चौथा और अंतिम दिन है। सत्र के आखिरी दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा किया गया। चर्चा के लिए सभी विधायकों के बीच 2 घंटे का समय निर्धारण किया गया। 

अभिभाषण पर चर्चा करने के लिए सत्ता और विपक्ष के विधायकों मौका दिया गया। इसी दौरान कल्पना सोरेन ने अपनी बाते रखते हुए कहा कि झारखंड राज्य गरीब नहीं है बल्कि गरीब बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार देश के गुजरात, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों पर ध्यान देती है उसी प्रकार झारखंड पर भी अपना ध्यान दें। प्रधानमंत्री आवास और खेलो इंडिया जैसे योजनाओं के तहत आवंटन की बात होती है तो सबसे कम पैसा झारखंड को मिलता है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के ऊपर राज्य का बकाया 1लाख 36 हजार करोड़ रुपए और राज्य में OBC के लिए 27% आरक्षण की बात भी सदन में रखी।

कल्पना सोरेन ने सदन में इंडिया गठबंधन के जीत में महिलाओं के सहभागिता पर धन्यवाद देते हुए कहा कि आज झारखंड में महिलाएं घर से निकाल कर भूत तक एवं का बटन दबाकर यह बताना चाहती है कि उन्हें कैसा राजनीतिक चाहिए। उन्होंने कहा कि जब नारी में है शक्तिशाली तो क्यों बन रही है यह बेचारी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि जिस तरह आज हम महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की बात करते हैं इस तरह इस सदन में आज 12 महिलाएं जीत कर आई है यह सुनिश्चित करना होगा कि अब यहां 24 महिलाएं जीत कर कब आएंगी।

Scan and join

darsh news whats app qr