darsh news

राजधानी पटना के एक और हॉस्टल में बड़ा कांड, कमरे में बेड पर कंबल से लिपटा...

Kambal se lipta

पटना: राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत का मामला सुलझा नहीं और एक अन्य हॉस्टल में बड़ा कांड हो गया। शनिवार की देर रात पाटलिपुत्र थाना इलाके के मैनपुरा में एक छात्र का शव हॉस्टल के कमरे से संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। घटना के बाद हॉस्टल समेत आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि छात्र का शव कमरे में कंबल से लिपटा था जबकि पंखे से एक गमछा लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र अररिया का रौशन था जो 12वीं का छात्र था और पटना के एक हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से यह जांच करने में जुटी है कि घटना कैसे घटी। कमरे का खिड़की दरवाजा भी खुला था जबकि एक चौकी पर बर्तन और खाने का सामान है वहीं एक स्टडी टेबल तथा बेड भी है। बताया जा रहा है कि छात्र का शव एक कंबल में लिपटा था जबकि पंखे से एक भगवा रंग का गमछा लटका हुआ था जो इस मामले को और भी संदेहजनक बनाती है।

Scan and join

darsh news whats app qr