darsh news

कटिहार के बरारी में विकास की बयार, मंत्री अशोक चौधरी ने किया 70 करोड़ की 50 योजनाओं की सौगात का शिलान्यास...

Katihar ke Barari me vikas ki bayar, Mantri Ashok Chaudhari

Katihar : कटिहार के बरारी प्रखंड के शीशिया पंचायत में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। गांव की गलियों से लेकर पंचायत मैदान तक लोगों में उत्साह की लहर थी। ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने साबित कर दिया कि, इस बार विकास की आहट सच में पहुंच चुकी है।

मंच से भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने करीब 70 करोड़ रुपए की लागत से 50 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 52 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण और महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण शामिल है।


सबसे बड़ी सौगात रही, डेबरा धार पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण, जिसकी मांग ग्रामीण सालों से कर रहे थे। अब इस पुल के निर्माण पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इससे हजारों लोगों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।

मंत्री ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर इन विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने, अपने भाषण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि, बिहार में विकास की जो रफ्तार नीतीश कुमार के शासन में मिली है, वो किसी और सरकार में नहीं देखी गई। कन्या साइकिल योजना से लेकर सड़कों और पुलों तक, हर क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ रहा है।


मंच से उन्होंने, बरारी विधायक विजय सिंह निसाद को फिर से जीताने की अपील करते हुए कहा कि, अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास किया है और भविष्य में भी तेजी से विकास जारी रहेगा। कार्यक्रम में विधायक विजय सिंह ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मांगों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

मंच का संचालन चन्द्रमोहन सिंह ने किया और कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, विधान पार्षद प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती, जदयू नेता संजय राय समेत हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों शामिल हुए।

Scan and join

darsh news whats app qr