क्या राज्यसभा की 5 सीटों पर होगा एनडीए का कब्जा? कुशवाहा के बयान से बढ़ी चर्चा
पटना: Upendra Kushwaha ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar से मुलाकात और जदयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh से बातचीत के बाद बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी Rajya Sabha Elections में एनडीए सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर सहयोगी दलों के बीच लगातार बातचीत होती रहती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात भी इसी सिलसिले में हुई थी। कुशवाहा ने कहा कि यह कोई पहली मुलाकात नहीं है, बल्कि समय-समय पर राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा होती रहती है।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के बेटे Nishant Kumar के राजनीति में आने की चर्चा पर भी प्रतिक्रिया दी। कुशवाहा ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने ही सार्वजनिक रूप से कहा था कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए। उनके मुताबिक अगर निशांत सक्रिय राजनीति में आते हैं तो यह अच्छी बात होगी और इससे राजनीति में एक नई पीढ़ी का प्रवेश होगा।
यह भी पढ़ें: प्यार, धमकी और फिर मौत! नालंदा में युवक का शव मिलने से खुल रही रहस्यमयी कहानी
वहीं, नीतीश कुमार के दिल्ली जाकर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने की चर्चाओं पर भी कुशवाहा ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार दिल्ली की राजनीति में जाते हैं तो निश्चित तौर पर बिहार के लोगों को दुख होगा, क्योंकि अभी तक वे बिहार में रहकर ही राजनीति करते रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में रहने के बावजूद नीतीश कुमार की नजर बिहार की राजनीति और यहां के विकास पर बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार, राज्यपाल से मुलाकात के बाद बिहार की सियासत में तेज हलचल
राज्यसभा चुनाव में संख्या बल को लेकर पूछे गए सवाल पर कुशवाहा ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि अगर तीन विधायकों की जरूरत पड़ी तो विपक्ष के विधायकों को कैसे मैनेज करेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो पत्रकारों से ही मांग लेंगे। उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े।