darsh news

झारखंड में जेएमएम की सरकार जा रही है और एनडीए की सरकार आ रही है : राजनाथ सिंह

Lohardaga NDA Star Campaineer Sudesh &Rajnath Singh

रांची : झारखंड में हवा का रुख साफ है झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार जा रही है और एनडीए की सरकार आ रही है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावक ने उनका साथ छोड़ दिया है जनता भी उनका साथ नहीं देने वाली है। हम जनता से झूठ नहीं बोलते हैं। एनडीए का इतिहास है कि हम अपने सभी वादों को पूरा करते हैं। आदिवासी समाज के उत्थान के लिए काम करने वाला गठबंधन है एनडीए। लोहरदगा की सम्मानित जनता से आग्रह है कि आगामी 13 नवंबर को केला का बटन दबाकर नीरू शांति भगत को विजयी बनाएं और राज्य में एनडीए सरकार बनाने में अपना बहुतमूल्य योगदान दे। हम यहां सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन भी करेंगे। 

उक्त बातें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोहरदगा में आयोजित विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में कही। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ भी उपस्थित रहें। 

चूल्हा प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि लोहरदगा अपने आंदोलनकारी बेटे की बहू को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। पुलिस सेवा से आए विधायक जनता के लिए सहज नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवा से आयी नीरू शांति भगत लोहरदगा की जनता की सेवा करेगी। लोहरदगा को शासक नहीं सेवक चाहिए। एनडीए की सरकार आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने का काम करेगी।

सरकार ने सबसे अधिक नुकसान पढ़े लिखे युवाओं का किया है। हर युवा चाहता है कि उन्हें रोजगार अपने घर के पास ही मिले। लोहरदगा में इंडस्ट्री बनाने का काम किया जाएगा। अबुआ आवास बबुआ आवास बन गया है। जिनके पास पैसा है उसे आवास दिया गया जरूरतमंद को नहीं। आने वाले समय में हमारा कस्टम और सिस्टम दोनों सुरक्षित रहे इसकी तैयारी है। 

मौके पर एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। समाज के हर वर्ग का साथ और समर्थन हमारे साथ है। कांग्रेस ने जनता की उम्मीदों को तोड़ा है।

Scan and join

darsh news whats app qr