darsh news

गांव में प्यार का विवाद और फिर हत्या… सीतामढ़ी में सरपंच पर लगा बड़ा आरोप, पूरी खबर पढ़ें

Love dispute in the village and then murder

सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बिशनपुर पंचायत के सिरा गांव की बताई जा रही है, जहां विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

मृतक की पहचान सिरा गांव निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद ने शुक्रवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने राजू कुमार को घेरकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: पार्टी की सदस्यता लेने से पहले पॉलिटिकल एक्टिव हुए निशांत, विधायकों के साथ की बैठक और...

घटना के दौरान जब राजू कुमार की मां और बहन बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस हमले में दोनों महिलाएं भी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक राजू कुमार की मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों ने इस मामले में बिशनपुर पंचायत के सरपंच राजीव पर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सरपंच के इशारे पर ही यह हमला किया गया, जिसके कारण उनके बेटे की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

यह भी पढ़ें: आय से अधिक संपत्ति का शक… बीडीओ के पांच ठिकानों पर निगरानी की बड़ी रेड

सूचना मिलने के बाद डुमरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



Scan and join

darsh news whats app qr