darsh news

दिल्ली में केजरीवाल का समर्थन कर बिहारियों का अपमान कर रहा है राजद: मंगल

Mangal pandey on kejriwal

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि दिल्ली विधान सभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप का समर्थन कर राजद बिहारियों का अपमान कर रहा है। एक ओर केजरीवाल बिहारियों को दिल्ली पर बोझ बताते हैं वही दूसरी ओर रोहिग्यों व बंगलादेशी घुसपैठियों को वोट के लिए संरक्षित करते हैं। बिहारियों के अपमान और राष्ट्रविरोधी तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले केजरीवाल पर राजद को अपना स्टैंड साफ करना चाहिए।

श्री पांडेय ने कहा कि दिल्ली में रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों की अनुमानित संख्या पांच लाख के करीब है। मगर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के करीब डेढ़ करोड़ अन्य मतदाताओं की अवहेलना कर रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन पाने के लिए बिहारियों को दोयम दर्जे का नागरिक बता रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2003 में घुसपैठियों को पकड़ने व बाहर निकलने के लिए बांग्लादेशी सेल का गठन किया था। कुछ साल तक इसका सकारात्मक प्रभाव भी दिखा था। मगर केजरीवाल ने इस सेल को निष्क्रिय कर दिया है।श्री पाण्डेय ने कहा कि  दिल्ली के यमुना बाजार में लोहे के पुल के आसपास बसी झुग्गी बस्तियों, बवाना, जहांगीरपुरी, सीमापुरी, आली गांव, दया बस्ती, सराय रोहिल्ला, यमुना पुस्ता, शशि गार्डन, सोनिया कैंप, संजय बस्ती, सोनिया विहार, शकरपुर, केशवपुरम, सीमापुरी रेलवे लाइन, विकासपुरी, नजफगढ़, भलस्वा डेयरी जेजे कालोनी, प्रेम नगर, केशव पुरम, कालिंदी कुंज के श्रम विहार आदि इलाकों में बहुतायत में अवैध रूप से बसे रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण 30 से 35 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम पर उनका असर रहता है। केजरीवाल की नजर इन घुसपैठियों पर है। दिल्ली में केजरीवाल के जरिए घुसपैठियों का समर्थन कर राजद बिहार के सीमांचल में तुष्टिकरण की अपनी राजनीति को बल देना चाहता है। दिल्ली में बसे बिहारी मतदाताओं को केजरीवाल सहित इंडी गठबंधन के दलों को पूरी एकजुटता से मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

Scan and join

darsh news whats app qr