darsh news

22 दिनों बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू, जय माता दी के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं चले माता के दर्शन के लिए

Mata Vaishno Devi Yatra begins after 22 days

जम्मू कश्मीर: भूस्खलन की वजह से पिछले 22 दिनों से माता वैष्णो देवी की स्थगित यात्रा एक बार फिर से शुरू हो गई है। यात्रा शुरू होने के बाद जय माता दी के जयकारों के साथ श्रद्धालु माता की गुफा के लिए प्रस्थान किया। श्राइन बोर्ड की मानें तो 22 दिनों बाद आज से शुरू हुई यात्रा मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में जारी रहेगी। यात्रा बुधवार की सुबह 6 बजे से दोनों मार्गों से शुरू की गई है। हालाँकि श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए कुछ दिशा निर्देश भी जारी किये हैं। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पास वैध पहचान पात्र, आरएफआईडी कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है साथ ही श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से निर्धारित मार्गों और दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि यात्रा एक बार फिर से शुरू होना हमारे सामूहिक विश्वास और धैर्य का प्रतिक है। हम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पवित्र तीर्थ की गरिमा बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

यह भी पढ़ें     -     पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर पटना हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, अब कांग्रेस को करना होगा ये काम...

वहीं इस दौरान श्रद्धालुओं ने 22 दिन बाद यात्रा प्रारंभ होने के बाद ख़ुशी जताते हुए कहा कि हमें यकीन था कि हम द्र्ज्श कर पाएंगे और आज यात्रा शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने दिन को खास बताते हुए श्राइन बोर्ड के अधिकारी और यात्रा मार्ग को सुचारू बनाने में लगे सभी कर्मियों का आभार जताया। बता दें कि बीते दिनों भूस्खलन की वजह से माता वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई थी। वैशनो देवी मार्ग में भूस्खलन की वजह से 34 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी जबकि 20 से अधिक घायल हो गए थे। इस घटना के बाद श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा स्थगित कर दी थी जो लगातार 22 दिनों तक बंद रही। बता दें कि यह पहली बार है जब माता वैष्णो देवी की यात्रा इतने लंबे समय के लिए स्थगित रही।

यह भी पढ़ें     -     बिहार अधिकार यात्रा के दूसरे दिन निकले तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप...


Scan and join

darsh news whats app qr