darsh news

नगर आयुक्त ने डम्पिंग यार्ड का किया निरीक्षण

Nagar ayukt on dumping yard

 नगर आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा पटना नगर निगम के डम्पिंग यार्ड, रामचक बैरिया का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान संतोषजनक स्थिति पाई गई। नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है कि स्थल पर ग्रीनरी भी हो जिससे स्थल बेहतर नजर आए। नगर आयुक्त द्ववारा रामचक बैरिया के *डम्पिंग साईट पर धर्मकांटा (वेईंग ब्रिज) के चारों ओर प्लेटफॉर्म, एप्रोच सिमेंट कंक्रीट रोड भाग-ए एवं भाग-बी, दो अग्नि(जल) हाड्रेन्ट का अधिष्ठापन, शेड का निर्माण एवं पशु शवदाह गृह का निरीक्षण किया गया।* संबंधित कर्मियों को निरंतर अपशिष्ट पदार्थों का नियमानुसार प्रसंस्करण के लिए कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही स्थल पर *पर्याप्त रोशनी के लिए हाई मास्ट लाइट लगाने का भी निर्देश नगर आयुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता विद्युत को दिया गया।* इसके साथ ही वॉटर स्प्रिंकलर द्वारा निरंतर पानी का छिड़काव करते रहने के लिए भी मशीन उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया।

      निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त, पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशर, अपर नगर आयुक्त श्री राजन सिन्हा, कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक एवं नगर निगम के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

Scan and join

darsh news whats app qr