darsh news

Nalanda Murder News : नालंदा में 24 घंटे के भीतर ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पुलिस के हाथ खाली...

Nalanda Murder News: Nalanda me 24 ghante ke bheetar triple

Nalanda : नालंदा में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं 24 घंटे के भीतर जिले में ट्रीपल मर्डर से इलाके में दहशत फैल गई है। जिससे स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। देर रात एक और व्यक्ति की धारदार हथियार से कई जगहों पर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र चुहरचक गांव की है। मृतक की पहचान स्व. रामेश्वर यादव के 58 वर्षीय पुत्र किशोरी यादव के तौर पर किया गया है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र मानिक चंद यादव ने बताया कि, वे लोग ननिहाल में बसे हुए हैं। दो साल पूर्व 2022 में होली पर्व के दिन खाने पीने को लेकर विवाद हुआ था, उसी विवाद के खुन्नस में गांव के ही आरोपी शकलदेव यादव कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बीती रात धान रोपनी कर खेत में बने झोपड़ी में रुके पिता को बीती रात बदमाशों द्वारा शरीर के कई हिस्सों में चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस बीच में एक दफा और मारने का प्रयास किया गया था, लेकिन किसी तरह बच गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव परिवार में कोहराम मच गई। उन्होंने आगे बताया कि, जब सुबह पिता को देखने के लिए पुत्र खेत पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर हैरान हो गए और घटना की जानकारी पुलिस दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ भेज आगे की कार्रवाई में जुटी। 

वहीं घटना के संबंध में सदर डीएसपी नूरुल हक ने वीडियो ब्यान जारी कर बताया कि, मृतक किशोरी यादव बीती रात खेत पटवन कर सड़क किनारे सोए हुए थे, तभी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा पुलिस सदर डीएसपी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के पुत्र के फर्द ब्यान के आधार पर एक आरोपी गांव के शक्ल देव यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। वहीं FSL और डॉग स्क्वायड के ज़रिए घटनास्थल से साक्ष्य इकठ्ठा कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है। 



नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr