darsh news

नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, चुनाव में अडवाणी और जोशी नहीं डाल पाएंगे वोट, जानें क्या है कारण...

Nitin Naveen is all set to become the national president.

नई दिल्ली: देश की सत्ताधारी दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल किया और 20 जनवरी को चुनाव होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी ने मतदाता सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी के चुनाव में 5708 मतदाता मिल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। 

एक जानकारी के अनुसार भाजपा के मतदाता सूची में पार्टी के वरिष्ठ एवं संस्थापक सदस्यों में शामिल लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जारी मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे। हालांकि यह फैसला राजनीतिक मतभेद की वजह से नहीं बल्कि संगठनात्मक प्रक्रिया के कारण ली गई है। बताया जा रहा है कि इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में ये दोनों नेता वोट नहीं कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें    -     अब बिहार के इंजीनियरिंग छात्र पढ़ सकेंगे विदेशी जर्नल्स, शिक्षा विभाग ने...

बता दें कि भाजपा के संगठनात्मक नियम और संविधान के अनुसार भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन का चुनाव पूरा करना जरुरी होता है। इसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए निर्वाचन मंडल का गठन किया जाता है। इस बार दिल्ली प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव पूरा नहीं किया गया जिस कारण दिल्ली से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य का चयन नहीं किया जा सका है। लाल कृष्ण अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी दोनों ही फ़िलहाल राष्ट्रीय परिषद के सदस्य माने जाते हैं इसलिए वे निर्वाचन मंडल का हिस्सा नहीं  बन पाते हैं।

दिल्ली प्रदेश संगठन का गठन के बगैर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा रहा है। पार्टी परंपरा के अनुसार अध्यक्ष का चयन आम राय से किया जाता है और इस बार भी चुनाव को औपचारिक माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय है। बताया जा रहा है कि अडवाणी और जोशी चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन वे मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं और संगठन को दिशा देने की भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें    -     तेजस्वी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर बनाई आगे की रणनीति, संजय से दिखी दूरी जबकि...


Scan and join

darsh news whats app qr