नीतीश के नरेंद्र बने दूसरी बार विधानसभा उपाध्यक्ष, सीएम ने दी जिम्मेवारी तो सर्वसम्मति से चुने गए...
पटना: नई सरकार गठन के बाद पहले विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन है। चौथे दिन सदन में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ जिसमें जदयू के 8 बार के विधायक नरेंद्र नारायण यादव को चुना गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नरेंद्र नारायण यादव पर भरोसा जताते हुए उनका नाम सबसे आगे किया जिसके बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनके प्रस्तावक बने और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी उनके अनुमोदनकर्ता। इस पद के लिए एक ही नामांकन होने के बाद वे निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिए गए।
यह भी पढ़ें - लगातार तीसरे दिन इंडिगो की सैकड़ों उड़ाने रद्द, एयरपोर्ट पर बढ़ रहे यात्रियों की भीड़ और हंगामा..
नरेंद्र नारायण यादव विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए दूसरे बार निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले उन्हें प्रोटेम स्पीकर भी बनाया गया था और वे मंगलवार तक इस पद पर रहे। इसके बाद गया टाउन से 8वीं बार निर्वाचित विधायक प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया और अब नरेंद्र नारायण यादव को उपाध्यक्ष। नरेंद्र नारायण यादव आजादी के बाद बिहार विधानसभा के 19वें उपाध्यक्ष हैं। वे लगातार दो बार उपाध्यक्ष चुने जाने वाले दूसरे उपाध्यक्ष भी हैं।
इससे पहले बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन के नेता के रूप में मान्यता दी और राजद नेता तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया।
यह भी पढ़ें - अंडा से दूध तक.. मछली उत्पादन में भी.. बिहार उभर रहा देश के फ़ूड हब के रूप में...