darsh news

10 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई मामलों में थी तलाश...

Notorious Naxalite absconding for 10 years arrested by polic

गया जी: गया जी जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र से  गुरुवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डुमरिया थाना पुलिस ने औरंगाबाद पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए लगभग 10 वर्षों से फरार और कुख्यात नक्सली दारा यादव उर्फ ददन यादव उर्फ ददन जी उर्फ विदेशी यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में राहत और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं नक्सली नेटवर्क को भी एक बड़ी चोट पहुंची है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार दारा यादव लंबे समय से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था और उस पर कई संगीन मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं। सबसे चर्चित मामला डुमरिया थाना कांड संख्या 111/2024 से संबंधित है, जिसमें दारा यादव पर अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर एक व्यक्ति का अपहरण, गोली मारकर हत्या करने तथा शव को जंगल में फेंक देने का आरोप है। इस घटना ने उस समय पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी।

यह भी पढ़ें     -    सबसे युवा विधायक शपथ ग्रहण से पहले ही करने लगी है काम, कहा 'जनता के भरोसे को टूटने नहीं दूंगी..'

इस कांड में पुलिस पहले ही आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। दारा यादव की गिरफ्तारी से इस मामले का एक ब ड़ा सिरा पुलिस के हाथ लग गया है, जिससे आगे की जांच और नेटवर्क को ध्वस्त करने में सहयोग मिलने की उम्मीद है। गया और औरंगाबाद पुलिस की टीम पिछले कई दिनों से दारा यादव की लोकेशन को ट्रेस कर रही थी। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम ने एक विशेष अभियान चलाया और उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सावधानी बरती, क्योंकि धारा यादव को खतरनाक और हथियारबंद माना जाता था। 

गया जी  के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दारा यादव इलाके में नक्सली वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाता था और फरार रहने के दौरान भी लगातार संगठन को समर्थन देता रहा। उसकी गिरफ्तारी से आने वाले समय में कई अन्य मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ जारी है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत व्यक्त की है, क्योंकि धारा यादव की गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय का वातावरण बना रहता था। दारा यादव की गिरफ्तारी को गया–औरंगाबाद पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें     -    एक दिन पहले MLA तोड़ने का दूसरे दलों पर लगाया था आरोप, आज मायावती के सिपाही ने खुद छोड़ दी पार्टी...


Scan and join

darsh news whats app qr