darsh news

बिहार में एक बार फिर कई IAS किये गए इधर से उधर, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रही...

Once again, several IAS officers have been transferred in Bi

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 22 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है जबकि पदस्थापन की पर्तीक्षा कर रहे एक अधिकारी को भी जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही IAS समीर सौरभ के पद को उनके पदस्थापना काल तक के लिए संयुक्त सचिव स्तर का घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार IAS समीर सौरभ को पटना जिला परिषद के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद से ट्रांसफर करते हुए कन्फ़ेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही नालंदा के नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है साथ ही उन्हें बिहार विकास मिशन में अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। खगड़िया जिला परिषदके उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक पलासिया को अब गया नगर निगम में नगर आयुक्त की जिम्मेवारी दी गई है।

गोपालगंज जिला परिषद के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी उम्र निशांत विवेक को अब बिहारशरीफ नगर निगम में नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है जबकि नालंदा जिला परिषद के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर को पटना जिला परिषद में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त शुभम कुमार को नालंदा जिला परिषद के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें       -    क्या चिराग लेंगे कोई बड़ा फैसला? पटना में पार्टी की बड़ी बैठक, अरुण भारती ने पश्चिम बंगाल चुनाव और तेज प्रताप को लेकर कहा...

मुंगेर नगर निगम की नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित को बेतिया नगर निगम में नगर आयुक्त, कैमूर जिला परिषद के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह को समस्तीपुर जिला परिषद में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बेतिया नगर निगम के नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी को सारण जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, पूर्णिया SDO पार्थ गुप्ता को मुंगेर नगर निमग में नगर आयुक्त, बाढ़ SDO आशीष कुमार को मोतिहार नगर निगम में नगर आयुक्त, महुआ SDO किसलय कुशवाहा को भागलपुर नगर निगम में नगर आयुक्त, बगहा SDO गौरव कुमार को गोपालगंज जिला परिषद में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

बिहारशरीफ SDO काजले वैभव नितिन को पश्चिम चंपारण जिला परिषद में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, दानापुर SDO दिव्या शक्ति को कैमूर जिला परिषद में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रही IAS श्वेता भारती को खगड़िया जिला परिषद में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, पटना सदर SDO गौरव कुमार को सहरसा जिला परिषद में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, नौगछिया SDO ऋतुराज प्रताप सिंह को मुजफ्फरपुर नगर निगम में नगर आयुक्त, पालीगंज SDO गरिमा लोहिया को बाढ़ SDO, मोहनिया SDO अनिरुद्ध पांडेय को दानापुर SDO बनाया गया है। वहीं गोगरी SDO कृतिका मिश्रा को पटना सदर SDO, बारसोई SDO आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर पश्चिम SDO और शेखपुरा SDO रोहित कर्दम को नौगछिया SDO बनाया गया है।

यह भी पढ़ें       -    दिल्ली में पिता लालू से मिले तेज प्रताप, पढ़ें क्या बातचीत हुई, कोर्ट में भाई तेजस्वी से भी....


Scan and join

darsh news whats app qr