darsh news

Padma सम्मान की लिस्ट: सुरों की रानी Alka Yagnik से लेकर उद्योगपति Uday Kotak तक, दिग्गजों को मिलेगा सम्मान

PADMA AWARD LIST

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है। इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण श्रेणी में दिवंगत धर्मेंद्र सिंह देओल को कला के क्षेत्र में मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा के. टी. थॉमस और वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) को सार्वजनिक जीवन में योगदान के लिए चुना गया है। प्रसिद्ध वायलिन वादक एन. राजम को कला, जबकि पी. नारायणन को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म विभूषण मिलेगा।



पद्म भूषण श्रेणी में गायिका अलका याज्ञनिक, अभिनेता ममूटी, पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज और उद्योग जगत के दिग्गज उदय कोटक जैसे नाम शामिल हैं। सार्वजनिक जीवन में योगदान के लिए भगत सिंह कोश्यारी, शिबू सोरेन (मरणोपरांत) और वेल्लापल्ली नटेशन को यह सम्मान दिया जाएगा। वहीं विज्ञापन जगत के दिग्गज पियूष पांडे (मरणोपरांत) और शतावधानी आर. गणेश को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु और कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी को भी यह सम्मान मिलेगा।

यह भी पढ़ें: हिंदी फिल्म के "ही-मैन" धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण

पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में खेल जगत से रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर भुल्लर और सविता पुनिया प्रमुख हैं। कला क्षेत्र में प्रसनजीत चटर्जी, सतीश शाह (मरणोपरांत) और युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत) को चुना गया है। इसके अलावा समाज सेवा, विज्ञान एवं चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े कई अन्य नाम भी सूची में शामिल हैं। इन पुरस्कारों के जरिए देश ने इन सभी हस्तियों के योगदान को नमन किया है।



Scan and join

darsh news whats app qr