Pandit Dhirendra Shastri : बिहार के इस जगह आ रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, प्रवचनों की बिखरेंगे गूंज...

Patna News: बागेश्वर धाम सरकार के नाम से देशभर में विख्यात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से पटना आ रहे है। बिहार की धरती पटना में अपने प्रवचनों की गूंज बिखेरने धीरेंद्र शास्त्री आ रहे हैं। इस बार 6 जुलाई, 2025 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विशाल हनुमत कथा का वाचन करेंगे। यह 'सनातन महाकुंभ' के तहत आयोजन किया जाएगा। जो धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जाएगा।
आपको बता दें कि, इस महायज्ञात्मक आयोजन की तैयारियां पूरे जोश और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। इसे श्रीराम कर्मभूमि न्यास की ओर से आयोजित किया जा रहा है और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे इसके संरक्षक की भूमिका निभाएंगे। वहीं लोगों को आमंत्रित करने के लिए एक विशेष 'सनातन रथ' को बिहार के तमाम जिलों में रवाना किया गया है, जो जगह-जगह प्रचार करके लोगों को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा।
बागेश्वर बाबा 6 जुलाई को चार्टर्ड विमान से पटना पहुंचेंगे और सीधे गांधी मैदान में आयोजित कथा स्थल पर जाएंगे। इस दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव का समापन भी है, जो इस आयोजन को और अधिक आध्यात्मिक महत्त्व देगा। आपको बता दें कि, बाबा इससे पहले 2025 के मई महीने में मुजफ्फरपुर आए थे, जहां उन्होंने एक विशाल यज्ञ में भाग लेकर कथा वाचन कर लोगों का दिल जीता था।
खास बात यह है कि, बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने अपने पिछले दौरे में बिहार वासियों को कहा था कि, भारत को "हिंदू राष्ट्र" बनाना है। हालांकि, उनके इस बयान पर राजनीतिक हलकों में विवाद भी हुआ था। उन्होंने अपने खास अंदाज में बिहार की जनता को "धर्म के लिए पागल" कहकर संबोधित किया था, जिससे उनके समर्थकों ने आस्था की दृष्टि से सराहा था। बाबा के दौरे को देखते हुए पटना प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की विशेष तैयारी शुरू कर दी है।