darsh news

फाइल सबकी है, कार्रवाई सिर्फ विपक्ष पर? पप्पू यादव का सम्राट चौधरी के ऊपर चुनौती भरा बयान

Pappu Yadav's challenging statement on Samrat Chaudhary

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी के हालिया बयान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “फाइल तो पक्ष और विपक्ष दोनों के पास होगी। यदि आपके पास फाइल है तो कार्रवाई कीजिए, किसी जाति विशेष के पास पैसा तो है नहीं। हम तो अपने भाई को बहादुर मानते हैं।” सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा कि यदि सरकार सच में बहादुर है तो उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय अपराधियों और बलात्कारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “फाइल सबकी है, सत्ता पक्ष की भी। केवल विपक्ष को निशाना बनाने से क्या फ़ायदा होगा?”

यह भी पढ़ें: गया की ओर जा रही तीर्थ यात्रियों की बस से ट्रक की भयंकर टक्कर ….. जानें किस तरह हुआ हादसा

उन्होंने नीट की बच्ची के साथ हुए अपराध, रूपेश हत्या कांड, गोपाल खेमका हत्या कांड, और एनकाउंटर मामलों को लेकर न्याय की मांग की। पप्पू यादव ने कहा कि अपराधियों को सजा नहीं मिलने और बेटियों की सुरक्षा के अभाव में जनता डर और असुरक्षा का शिकार है। सांसद ने यह भी कहा कि अगर उन्हें जेल भेजने से अपराध और बलात्कार रुक जाएंगे, तो सरकार बताए कि कहाँ आना है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि क्यों केवल एक जाति के पीछे पड़े रहते हैं जबकि अपराध सभी वर्गों में होते हैं।

यह भी पढ़ें: परिवहन विभाग सख्त: 40 परिवहन अधिकारियों पर गिरी कार्रवाई की गाज….जरूर पढ़ें

पप्पू यादव ने तीनों मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग करने का ऐलान किया है। इसमें रूपेश हत्या कांड, गोपाल खेमका हत्या कांड, और एनकाउंटर केस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनता न्याय चाहती है और अपराधियों को बिना भेदभाव के सजा मिलनी चाहिए। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और सवाल उठाए हैं कि क्या सरकार विपक्ष पर व्यक्तिगत प्रतिशोध कर रही है। पप्पू यादव का यह कदम न्याय की प्रक्रिया को मजबूत करने और अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।


Scan and join

darsh news whats app qr