darsh news

पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल से भ्रमण, वैष्णो धाम और लद्दाख तक की सफर तय...

Paryavaran sanrakshan ke liye cycle se bhraman, Vaishno Dhaa

Kaimur : झारखंड से निकले दो युवक जम्मू से लद्दाख तक का 2 हजार किलोमीटर का साईकल से यात्रा करेंगे। कैमूर पहुंचे झारखंड के रामगढ़ के रहने वाले संतोष और अभिषेक इन दोनों साइकिल यात्रा पर हैं। बता दें कि, यह साइकिल यात्रा झारखंड के रामगढ़ से दोनों युवाओं ने 11 अगस्त को शुरू किया था जो एक सप्ताह बाद यानी आज बिहार के कैमूर जिले में पहुंचे हैं। अभिषेक और संतोष दोनों की साइकिल यात्रा वैष्णो धाम और लद्दाख तक की होगी। पेड़ पौधे कटाव और देशभर में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है और इसे कम करने के लिए रामगढ़ के दो युवाओं ने एक अनोखा कदम उठाया है। संतोष और अभिषेक दोनों ब्लॉगर भी हैं। वहीं, दोनों युवाओं का मकसद है लोगों को ज्यादा से ज्यादा साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना। आज के दौर में सड़कों पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं, प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। जबकि दुनिया के कई विकसित देशों में साइकिल का इस्तेमाल आम बात है। दोनों युवक साइकिल से भारत भ्रमण पर हैं, वैष्णो देवी और लद्दाख तक यह दोनों 2 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे और रास्ते में जहां भी जाएंगे, लोगों को साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। साइकिल यात्रा पर निकले संतोष ने बताया कि हमलोगों का सफर वैष्णो धाम एवं लद्दाख तक की है। दिन में 50 किलोमीटर तक का सफर करते हैं और रात में विश्राम करते हैं। पेट्रोल टंकी टोल प्लाजा एवं होटल पर हम लोग रात गुजारते हैं। दिन में मौसम खराब रहता है तो सफर कम होता है लेकिन यह यात्रा निरंतर जारी है।



कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Bihar-Flood-Sursar-nadi-par-bana-Chachari-pul-dhvast-gaon-ke-log-pareshan-bachon-ka-padhna-pathna-prabhavit-248856

Scan and join

darsh news whats app qr