darsh news

Patna विजिलेंस टीम को मिली सफलता, घूस लेते रंगे हाथ दो दारोगा गिरफ्तार...

Patna vigilance team got success, two sub-inspectors arreste

Kaimur :  कैमूर से बड़ी खबर आ रही है, जहां पटना विजिलेंस की सात सदस्यीय टीमों ने कैमूर पहुंचकर दो दारोगा को घूस लेते गिरफ्तार किया है। यह मामला भगवानपुर थाना का बताया जा रहा है। भगवानपुर थाने में तैनात SI लक्की आनन्द और राशिद कमाल को 40 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, परमलपुर के रहने वाली पीड़िता चांदनी सिंह के पति पर एक केस दर्ज हुई थी, उसी केस को हल्का करने के एवज में दोनों दारोगा ने 40 हजार का रिश्वत मांग रहे थे। जिससे परेशान पीड़िता ने पटना विजिलेंस ऑफिस पहुंचकर मामला दर्ज कराई।


 जिसके बाद पटना के सात सदस्यीय टीम ने घूस लेते दोनों दारोगा को गिरफ्तार किया। वहीं विजिलेंस टीम के DSP समीर चन्द्र झा ने बताया कि, विजिलेंस थाने में केस नम्बर 33/2025 मामला दर्ज हुआ था और भगवानपुर थाने में एक 128/25 केस को हल्का करने के बदले 40 हजार मांगा जा रहा है। 

जिसके बाद विजिलेंस के सात सदस्यीय टीम ने घुस लेते रंगे हाथ SI लक्की आनंद और SI राशिद कलाम को गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर पीड़िता चांदनी सिंह ने बताया कि, पिछले एक साल से हमें परेशान किया जा रहा है, झूठा केस में फंसाया जा रहा है। मेरे जमीन पर हरेंद्र प्रसाद पेट्रोल पम्प खोला है जबरन जमीन बेचने के लिए कहता है। फिलहाल विजिलेंस टीम ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Scan and join

darsh news whats app qr