darsh news

आमरण अनशन पर प्रशांत किशोर, स्वास्थ्य जांच के बाद डॉक्टर ने बताएं Mild Bronchitis के लक्षण..

Prashant Kishor on hunger strike, after health checkup the d

Patna :- जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर BPSC छात्रों के मांगों के  समर्थन में गुरुवार की शाम से आमरण अनशन पर हैं। बीपी शुक्रवार की रात पटना के प्रसिद्ध डॉक्टर राजीव रंजन ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य जांच के बाद डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि उन्हें Mild Bronchitis के लक्षण हैं। ठंड के मौसम में उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

इसके साथ ही डॉ राजीव रंजन ने बताया कि फिलहाल उनके स्वास्थ्य में कोई गंभीर खतरे की बात नहीं है। सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, और उनके स्वास्थ्य की स्थिति भी नॉर्मल है। वह जोश से भरपूर हैं।
बताते चलें कि  Mild Bronchitis उसे लक्षण को कहते हैं जिसमें फेफड़ों तक हवा ले जाने वाली नलियों(ब्रॉन्कियल ट्यूब) की अंदरूनी परत पर सूजन। हो जाता है.यह समस्या अक्सर श्वसन तंत्र में वायरस के संक्रमण की वजह से होती है और अपने-आप ठीक हो जाती है।ब्रोंकाइटिस के लक्षणों में खांसी के साथ गाढ़ा बलगम आना, सांस लेने में तकलीफ, बुखार, गले में खराश और सीने में जकड़न शामिल हैं।इसमें आम तौर पर खांसी ठीक करने के तरीके अपनाए जाते हैं, जो कई हफ़्तों तक जारी रह सकते हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr