darsh news

राष्ट्रपति ने राफेल में भरी उड़ान, ऐसा करने वाली बनी पहली राष्ट्रपति...

President flies in Rafale

अंबाला: बुधवार को हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल की उड़ान भर कर पहली राष्ट्रपति बन गईं। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति बनीं जो जिन्होंने लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी है। इस दौरान उन्होंने हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया और राफेल से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने वायुसेना की ड्रेस में हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल की उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राफेल विमान में उड़ान का अनुभव काफी अविस्मरणीय रहा और इस पहली उड़ान ने देश की रक्षा क्षमताओं के प्रति गर्व की नयी भावना जागृत की है। 

यह भी पढ़ें    -    अपने गृह क्षेत्र में गरजे CM नीतीश, बारिश के बावजूद सुनने के लिए डटे रहे लोग...

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। सुखोई में उड़ान भरने वाली वह तीसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। बता दें उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। बता दें कि राफेल लड़ाकू विमान वर्ष 2020 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया है। 

यह भी पढ़ें    -    बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच EOU लगातार कर रही है कार्रवाई, BJP-कांग्रेस और RJD बुरी तरह से...


Scan and join

darsh news whats app qr