darsh news

Rahul Gandhi : आज राहुल गांधी का पटना में 'Voter Adhikar Yatra' का दिखेगा जलवा, तेजस्वी, हेमंत, गहलोत, राउत, सुले भी रहेंगे साथ... देखें रूट यात्रा

Rahul Gandhi : Aaj Rahul Gandhi ka Patna mein 'Voter Adhikar

Patna : आज बिहार में पहली बार कांग्रेस के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर बने गठबंधन- इंडिया का जोर दिखने वाला है। आपको बता दें कि, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 17 अगस्त से बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत की थी। तो वहीं महागठबंधन को आगे किया गया था। बता दें कि, अब यात्रा के अंतिम दिन पटना में गठबंधन- इंडिया की ताकत दिखाएगी। इसके लिए देशभर से नेताओं को बुलाया गया है।



वहीं, झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस यात्रा में शामिल होने आ रहे हैं। साथ ही, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिवसेना के चर्चित नेता संजय राउत, राष्ट्रवाली कांग्रेस नेता सुप्रिया सुले आदि के पहुंचने की खबर है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में पहले दिन से राहुल गांधी के साथ हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भी यात्रा में शामिल होने के लिए बुलावा भेजा गया है।



राहुल गांधी पटना सुबह 10 बजे आएंगे


राजधानी पटना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित पूरी पार्टी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटी हुई है। पटना समेत तमाम विधानसभा क्षेत्रों से बिहार चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों को इस रैली के लिए तैयारी रखने के लिए कहा गया था। पटना की सीटों पर कांग्रेस की ओर से दावा करने वालों के साथ ही तमाम जिलों से भी नेताओं ने अपने यहां कार्यकर्ताओं का कैंप बना रखा है। राहुल गांधी सोमवार सुबह दिल्ली से करीब 10 बजे विशेष विमान से पटना पहुंच रहे हैं। वहीं, दिल्ली से करीब 100 पत्रकारों को भी कांग्रेस ने बुलाया है, ताकि इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर कवरेज हो सके।



सुबह 10:50 पर राहुल गांधी समेत विपक्षी गठबंधन के तमाम नेता पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करने के बाद 11:15 से यात्रा शुरू करेंगे।



राजधानी पटना में राहुल गांधी की रूट यात्रा देखें


राजधानी पटना के गांधी मैदान से शुरू होने वाली यात्रा जय प्रकाश नारायण गोलंबर होते हुए एसपी वर्मा रोड में घुसेगी। इसके बाद डाकबंगला चौराहा होकर राहुल गांधी समेत तमाम नेता कोतवाली थाने के बगल से होते हुए जवाहर लाल नेहरु पथ, यानी बेली रोड पर इनकम टैक्स चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क तक जाएंगे। 12:30 बजे अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यहीं 12:40 से ढाई बजे तक जनसभा की योजना है।




ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :  

Bihar Weather : बिहार में मानसून पर लगा डिस्क ब्रेक, उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल... बस इन जिलों में होगी...https://darsh.news/news/Bihar-Weather-Bihar-mein-mausam-par-laga-disk-break-umas-bhari-garmi-se-logon-ka-haal-behal-bas-in-jilon-mein-hogi-434870



Scan and join

darsh news whats app qr