darsh news

पत्नी की हत्या के आरोप में SDO गिरफ्तार, काफी दिन से चल रहे थे फरार..

SDO arrested for murdering his wife

Ranchi :-  पत्नी की हत्या के बाद काफी दिन से फरार चल रहे एसडीओ अशोक कुमार को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने रांची के जगन्नाथपुर इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
बताते चलें कि जब अशोक कुमार हजारीबाग में एसडीओ के पद पर तैनात थे तो उन पर  पत्नी को जलाकर मार डालने का आरोप लगा था। हजारीबाग में एसडीओ रहते अशोक कुमार पर गंभीर आरोप लगे थे। वारदात के बाद से ही अशोक कुमार फरार चल रहे थे, 

बताते चलें कि अशोक कुमार हजारीबाग एसडीओ के पद पर तैनात थे. इस दौरान 26 दिसंबर को उनकी पत्नी अनिता कुमारी  हजारीबाग स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों के बीच आग लगने से बुरी तरह झुलस गई थीं। बाद में रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।


इस मामले में अनिता कुमारी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने एसडीओ और उनके परिवार के लोगों पर उनकी बहन को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी, उसके बाद से एसडीओ अशोक कुमार फरार चल रहे थे. सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया था. 31 जनवरी को हजारीबाग व्यवहार न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दी थी। इसके बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इस मामले में हजारीबाग पुलिस ने कोर्ट में पुलिस डायरी भी जमा कर चुकी है।अब रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है और आज कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Scan and join

darsh news whats app qr