SSB टीम को मिली बड़ी सफलता : रक्सौल बॉर्डर से विदेशी चीनी नागरिक गिरफ्तार, मचा हड़कंप...

Motihari : मोतिहारी से खबर है, जहां रक्सौल बॉर्डर पर विदेशी घुसपैठियों के लिए हॉटस्पॉट्स बनता जा रहा है। बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश करने वाले की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आपको बता दें कि, एक महीने के अंदर रक्सौल बॉर्डर से करीब 10 विदेशी नागरिक को घुसपैठ करते पकड़ा गया है। भारत-नेपाल के रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल से SSB ने एक चीनी नागरिक और एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।
चीनी नागरिक बिना वीजा के रक्सौल बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। वहीं उसके साथ जो नेपाली नागरिक था वह सहयोग कर रहा था। हालांकि, पूछताछ में पता चला की चीनी नागरिक का नाम हुई जेस्सी और नेपाली नागरिक का नाम श्याम कुमार दहाल है। चीनी नागरिक और नेपाली नागरिक दोनों एक ही कम्पनी यान्ताई डाँगफांग इलेक्ट्रिक कंपनी में काम करते है। चीनी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया था।
वहीं नेपाली नागरिक के सहयोग से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान SSB की विशेष यूनिट बॉर्डर इंट्रक्शन टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पिछले एक महीने में रक्सौल बॉर्डर से घुसपैठ करने के आरोप में चीन, कोरिया, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका के नागरिक के साथ एक खालिस्तानी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है।