darsh news

Saharsa News : गाड़ी साइड देने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 6 लोग घायल...

Saharsa News: Gaadi side dene ko lekar do pakshon mein hinsa

Saharsa : सहरसा नगर निगम के पटुआहा में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक पक्ष से 6 लोग घायल हो गए। जिनका सदर अस्पताल मे चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। आपको बता दें कि, घायल 50 वर्षीय मनीष शर्मा, 55 वर्षीय सुरेश शर्मा, 22 वर्षीय कारी शर्मा, 50 वर्षीय रीता देवी, 29 वर्षीय संजीत कुमार और 22 वर्षीय रूपेश कुमार शामिल है। बता दें कि, सभी घायल सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 24 निवासी है। 


घायल कारी शर्मा ने बताया कि, उनके बड़े भाई संजीत शर्मा एक गाड़ी के ड्राइवर हैं और मंगलवार की शाम शहर के तिवारी टोला चौक के समीप मोहल्ले के ही विनोद सिंह से साइड लेने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद उसने कहा कि, विनोद सिंह ने उसे मारपीट कर उसके चांदी के चैन को छीन लिया। इस विवाद को लेकर रात 9:00 बजे जब संजीत घर पहुंचा तो पड़ोसी विनोद सिंह से इस बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में वाद विवाद इतनी बढ़ गई कि हिंसक रूप ले लिया। 

घायल कारी शर्मा ने बताया कि, वे लोग लाठी डंडे से लैस होकर बेतहाशा मारपीट करने लगे। जिसमें कारी शर्मा का हाथ फैक्चर हो गया है और दो बुजुर्ग के सर फट गए हैं। 


इधर, सहरसा-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग में पटुआहा के समीप सड़क रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। हालांकि, मौके पर सहरसा सदर थाने की पुलिस और डायल 112 की पुलिस पहुंचकर लोगों को शांत कराया। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि, घटना की जानकारी मिली है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट


ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Baadh-ka-kehar-Navgachhiya-ke-Saidpur-Durga-Mandir-par-mandraya-khatra-Ganga-Kosi-ke-tez-bahav-se-kataav-jaari-228400

Scan and join

darsh news whats app qr