darsh news

जीतन राम मांझी की सेवा की राजनीति को आगे बढाएँगी दीपा : संतोष सुमन

Santosh on dipa jeet

 प्रावैधिकी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डाक्टर संतोष कुमार सुमन ने इमामगंज सीट पर हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (सेक्युलर) और एनडीए की उम्मीदवार दीपा मांझी की शानदार जीत के लिए इस क्षेत्र की देवतुल्य जनता के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है।  डाक्टर सुमन ने कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में इमामगंज,बेलागंज सहित सभी चारों सीट पर एनडीए की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।डाक्टर सुमन ने  विश्वास व्यक्त किया  कि इमामगंज में जीतन राम मांझी जी ने जो  विकास कार्य किये और सभी वर्गों की सेवा करने की जो राजनीतिक संस्कृति शुरू की, उसे इमामगंज की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती दीपा मांझी सफलतापूर्वक आगे बढाएँगी। उन्होंने  हम (से.) के संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ,उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा , लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  तथा एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का भी विशेष रूप से आभार प्रकट किया। 

      

Scan and join

darsh news whats app qr