darsh news

सुप्रसिद्ध भोजपुरी लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने किया दुःख व्यक्त....

Sharda sinha Died

भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है. दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!- पीएम मोदी

पद्मभूषण से सम्मानित, प्रसिद्ध लोक गायिका, बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी के निधन का दु:खद समाचार सुना। जब पूरा देश उनके गीतों में डूबा है, तब उनका यूं चले जाना अत्यंत कष्टदायक है।

उनकी आवाज , उनके गीत छठ का पर्याय है। छठ महापर्व उनके गीतों के बिना अधूरा है। आज भले ही वह भौतिक रूप से हमारे बीच न रहीं हों किंतु उनके आवाज की झनक सदैव हमारी स्मृतियों में रहेगी।

छठी मैया उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति। :: योगेन्द्र प्रताप, भाजपा, झारखंड 

Scan and join

darsh news whats app qr