darsh news

“आवाज दो” अभियान में चौकाने वाला खुलासा: नाबालिग लड़कियों को जबरन नृत्य कराने वाले गिरफ्तार

Shocking revelation in "Awaaz Do" campaign: Those who forced

छपरा: सारण जिले में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ पुलिस ने “आवाज दो” अभियान के तहत अहम कार्रवाई की है। एसएसपी सारण के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों ने आज सुबह मढ़ौरा, मकेर, जनताबाजार, सहाजितपुर, बनियापुर और मशरक थानों में आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ छापेमारी कर 9 नाबालिग लड़कियों और 1 बालिग लड़की को मुक्त कराया। इस कार्रवाई में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 1 विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आदित्य कुमार (बगही निमीया टोला, बैरिया, पूर्वी चंपारण) और विजय कुमार (तरवारा, सिवान) शामिल हैं। महिला थाना में कांड सं.103/25, दिनांक 27.12.2025 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अथमलगोला की महिला अधिकारी अर्चना दीप्ति लापता, बख्तियारपुर थाने में मामला दर्ज

मई 2024 से चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक सारण पुलिस ने कुल 289 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार और अन्य शोषण से मुक्त कराया है। इसके तहत 36 कांड दर्ज किए गए और 95 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अभियान के दौरान लगातार छापामारी कर शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है।छापेमारी दल में शामिल थे: मढ़ौरा, मशरक, मकेर, जनताबाजार, सहाजितपुर और बनियापुर थाना के अधिकारी, प्रभारी ए.एच.टी.यू. सारण, मिशन मुक्ति फाउंडेशन, नारायणी सेवा संस्थान, सारण और रेस्कयू एंड रिलीफ फाउंडेशन, पश्चिम बंगाल के सदस्य। एसएसपी सारण डॉ. कुमार आशीष के अनुसार, “आवाज दो” अभियान के तहत अब तक 817 महिलाओं को विभिन्न माध्यमों से सहायता प्रदान की गई है। इसमें 413 अपहृत लड़कियों को बरामद किया गया और 115 लड़कियों को हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मदद पहुंचाई गई है। सारण पुलिस इस अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों के सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार में बहुत ठंड वाला दिन, अगले 7 दिनों तक ठंड और कोहरे की चेतावनी

Scan and join

darsh news whats app qr