darsh news

बिना टिकट सफर पड़ा भारी! दानापुर रेल डिविजन में सख्ती, नहीं चुकाया जुर्माना तो सीधा जेल

Strictness in Danapur Railway Division

होली पर्व से पहले रेल प्रशासन ने अवैध यात्रा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दानापुर रेल डिविजन में विशेष टिकट चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। अप्रैल से लेकर अब तक 11 महीनों के दौरान ट्रेनों में बिना टिकट और गलत श्रेणी में सफर करने वाले करीब 10 लाख यात्रियों को पकड़ा गया है। इन यात्रियों से कुल 55 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं। जुर्माना नहीं चुकाने वाले यात्रियों को जेल भी भेजा गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह अभियान दानापुर मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में चलाया जा रहा है। दानापुर स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और टिकट निरीक्षकों की संयुक्त टीम लगातार जांच कर रही है। जिन यात्रियों के पास वैध टिकट नहीं पाया गया या जो सामान्य टिकट लेकर एसी कोच में यात्रा करते मिले, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: होली से पहले दानापुर में ‘सीक्रेट स्टॉक’ का पर्दाफाश! घर के अंदर छिपी थी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

दानापुर रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक 10 लाख मामलों में कार्रवाई की गई है। फरवरी माह में ही लगभग 65 हजार यात्रियों को पकड़ा गया, जिन पर करीब 3 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुर्माना जमा करने वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है, जबकि भुगतान नहीं करने वालों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें: PUSU चुनावी जंग या गुंडागर्दी? PUSU प्रेसिडेंशियल डिबेट से पहले तनाव चरम पर, कैंपस में हड़कंप

हाल के दिनों में दानापुर स्टेशन से 530, फिर 590 और पटना गुलजारबाग स्टेशन से लगभग 900 यात्रियों को पकड़ा गया। वर्तमान में पटना-गया रेलखंड पर सघन जांच जारी है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि होली के मद्देनजर यह अभियान आगे और तेज किया जाएगा, ताकि नियमित यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Scan and join

darsh news whats app qr