darsh news

1 ही ओवर में भारत ने खोए 3 विकेट, टीम की क्या है स्थिति?

T 20 final

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 विश्वकप टूर्नामेंट का फाइनल मैच जारी है। फाइनल मैच में भारत की शानदार शुरुआत हुई और टीम ने 15 ओवर में 200 रनों का आंकड़ा छू लिया। मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत की तरफ से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करने आए और दोनों बल्लेबाज ने जबरदस्त ओपनिंग की। अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंद में 51 रन बना कर अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि टीम मात्र 4 ओवर में ही 50 रन पार कर लिए थे। टी20 फाइनल मैच के लिए भारत की टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

सबसे पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा आउट हुए जबकि 16वें ओवर में भारत ने अपने तीन विकेट गंवा दिए। 16 वें ओवर में संजू सैमसन 97 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए जबकि ईशान किशन भी अर्धशतक लगा कर आउट हो गए और ओवर के अंतिम गेंद पर कप्तान सूर्यकमार यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अब हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं और बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की टीम ने 16 ओवर पूरे हांकने के बाद 206 रन बना लिया है।

मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। भारत पहले बल्लेबाजी करेगी और टीम की कोशिश होगी कि विपक्षी टीम के सामने विशाल लक्ष्य खड़ा किया जा सके ताकि मैच पर शुरू से ही पकड़ बनी रहे। फाइनल मैच में टॉस हारने के बावजूद बल्लेबाजी मिलने पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुशी जताई और कहा कि पिछला मैच एक इतिहास था। हमारी कोशिश होगी कि स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर हो तो जीत आसान हो जाती है। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है। हम बाद में बल्लेबाजी करते हुए मैच जीत सकते हैं और हमारी पूरी कोशिश होगी कि ट्रॉफी हम उठाएं

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

Scan and join

darsh news whats app qr