darsh news

अमित शाह और नीतीश कुमार के लालू पर हमले को लेकर तेजस्वी यादव का पलटवार..

Tejashwi Yadav hits back at Amit Shah and Nitish Kumar's att

Patna :- बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा है. अमित शाह के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लालू राज पर जमकर निशाना साधा है, इसके बाद लालू यादव के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है.

 तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू यादव को गाली देना एनडीए नेताओं के लिए फैशन हो गया है. चुनावी साल में अब बीजेपी के बड़े नेता और मंत्री इसी तरह बिहार आएंगे और बिहार के हित और तथ्यों के बजाय इधर-उधर की बात करेंगे. सोशल मीडिया पर पोस्ट करके तेजस्वी यादव ने लिखा-

चुनावी वर्ष में देशभर के भाजपाई राजनीतिक पर्यटन के लिए अब बिहार आएंगे-जाएंगे, झूठी घोषणाएं करेंगे, लंबे-चौड़े दावे और वादे करेंगे लेकिन यह नहीं बतायेंगे कि:- 


𝟏. केंद्र सरकार ने विगत 𝟏𝟏 वर्षों में गुजरात को विकास कार्यों के लिए कितनी धन राशि दी और बिहार को कितनी?

𝟐. विगत 𝟏𝟏 वर्षों में गुजरात में कितने लाख करोड़ के उद्योग-धंधे स्थापित किए, प्रॉजेक्ट स्वीकृत किए तथा गुजरात की तुलना में बिहार को क्या दिया?

𝟑. 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार ने पलायन रोकने के लिए क्या किया? 

𝟒. बिहार में कितने नए विश्वविद्यालय स्थापित किए?

𝟓. बिहार के कितने युवाओं को नौकरी-रोजगार दिया?

𝟔. 𝟐𝟎 वर्षों की 𝐍𝐃𝐀 सरकार और 𝟏𝟏 वर्षों की केंद्र सरकार ने बिहार में कितनी चीनी मिल शुरू कराई?

𝟕. बाढ़ नियंत्रण, बचाव और राहत के लिए क्या किया?

𝟖. बिहार को बेरोजगारी, गरीबी, पलायन के गर्त में क्यों धकेला?

𝟗. बिहार इनको केवल चुनावों में ही याद क्यों आता है?

𝟏𝟎. बिहार नीति आयोग के विकास सूचकांकों और लक्ष्यों में सबसे फिसड्डी क्यों है?

𝟏𝟏. नीतीश-भाजपा की 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार की क्या उपलब्धियां है?

𝟏𝟐. डबल इंजन सरकार ने बिहार में कितने नए उद्योग-धंधे लगाए और कितने पूर्व संचालित उद्योग-धंधे, चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल इत्यादि बंद कराए?


हिम्मत है तो अनर्गल नकारात्मक बयानबाजी की बजाय तार्किक और तथ्यात्मक सवालों के तथ्यात्मक जवाब दें?

Scan and join

darsh news whats app qr