darsh news

अनंत सिंह के गढ़ में तेजस्वी ने की घोड़े की सवारी, कहा 'यहां के विधायक हमारे ही...'

Tejashwi rode a horse in Anant Singh's stronghold.

पटना: बिहार विधानसभामें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा समाप्त होने के बाद अब बिहार अधिकार यात्रा पर निकले हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन तेजस्वी छोटे सरकार उर्फ़ अनंत सिंह के गढ़ मोकामा पहुंचे। मोकामा पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया वहीं तेजस्वी मोकामा की सडकों पर अपनी बस से उतर कर घोड़े पर सवार हो गए। अपने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच तेजस्वी यादव घोड़े पर सवार हो कर चले जबकि उनके चारों तरफ सुरक्षा बल के साथ ही भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज जिनके पास गाड़ी है वह लोग गाड़ी से चलते हैं, जबकि घोडा भी आवागमन का एक प्रमुख साधन रहा है। आज के समय में भी बहुत जगहों पर घोड़ा का उपयोग आवागमन के लिए किया जाता है इसलिए आज हम भी घोड़े की सवारी कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें     -     बख्तियारपुर से रवाना हुई बिहार अधिकार यात्रा, कुछ ही देर में अनंत के गढ़ में गरजेंगे तेजस्वी...

उन्होंने कहा कि मैं हॉर्स राइडिंग जानता हूं इसलिए मुझे घोडा पर बैठने में कोई परेशानी नहीं है। यहां इतने लोगों की भीड़ है और आपलोगों को बाइट भी देना है इसलिए हम घोडा दौड़ा नहीं पा रहे हैं नहीं तो मैं घोडा दौड़ा भी सकता हूं। इस दौरान एक सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि मोकामा के वर्तमान विधायक हमारी पार्टी के ही हैं और आगे भी हमारी पार्टी के ही रहेंगे। बता दें मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह जानवरों से काफी प्रेम करते हैं और वे घोड़े किस सवारी के लिए भी काफी चर्चित हैं। अनंत सिंह के पास अभी भी कई घोड़े हैं और वह अक्सर घोड़े की सवारी करते हुए भी देखे जाते हैं तो ऐसे में तेजस्वी यादव की घोड़े की सवारी के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें     -     बिहार अधिकार यात्रा के दूसरे दिन निकले तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप...

द्रक्षा प्रिया की रिपोर्ट.


Scan and join

darsh news whats app qr