darsh news

तेजस्वी यादव की जान को खतरा, मां राबड़ी देवी बोलीं- 4 बार हो चुकी है...

Tejasvi Yadav ki jaan ko khatra, maa Rabri Devi boli- 4 baar

Patna : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया है कि, उनके छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी की हत्या की पहले भी चार बार कोशिश की जा चुकी है। वहीं इसको लेकर राबड़ी देवी ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को कार्यवाही स्थगित होने के बाद राबड़ी देवी अपने दल के सभी विधान पार्षदों के साथ बाहर निकलीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, बेटे तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला। राबड़ी ने तेजस्वी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है।


Scan and join

darsh news whats app qr