darsh news

इसलिए CM नीतीश ने नहीं पढ़ा घोषणा पत्र..., कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने NDA के संकल्प पत्र पर...

That's why CM Nitish did not read the manifesto...

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में NDA और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन के केंद्रीय नेताओं का बिहार दौरा लगातार जारी है और साथ ही जारी है आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बिहार चुनाव की कमान संभाल रखी है। उन्होंने NDA के घोषणा पत्र को लेकर जम कर निशाना साधा और दावा किया कि बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि सीएम नीतीश को पता है कि वे चुनाव नहीं जीतने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें   -   खेसारी लाल के चुनाव प्रचार में जाने के सवाल पर पवन सिंह ने कहा..., पत्नी ज्योति सिंह को लेकर...

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने NDA के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान बगैर संबोधन के सभी नेताओं के निकल जाने को लेकर कहा कि उन्हें पता है कि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे इसलिए उन्होंने घोषणा पढ़ा ही नहीं। अशोक गहलोत ने कहा कि नीतीश कुमार जानते हैं कि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे इसलिए उन्होंने घोषणा पत्र का बहिष्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें   -   दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, दो थानाध्यक्ष हो गए सस्पेंड, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आई सामने...


Scan and join

darsh news whats app qr