darsh news

पिता की 20वीं पुण्यतिथि पर BJP के कार्यकारी अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, कहा 'वे मेरे प्रेरणास्रोत...'

The BJP's working president paid tribute on his father's 20t

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय दौरे पर पटना दौरे पर हैं। बुधवार को वे अपने पिता नवीन किशोर सिन्हा की 20वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य कई नेता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने नवीन किशोर सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें     -       नहीं कम हो रहा भीषण ठंड का प्रकोप, DM ने इस दिन तक स्कूल बंद करने का जारी किया आदेश...

कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि उनके पिता उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं। वे बिहार में भाजपा के एक कद्दावर नेता थे और उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत जेपी आंदोलन से की थी। बता दें कि 2005 में नवीन सिन्हा का निधन हार्ट अटैक की वजह से हो गया था जिसके बाद नितिन नबीन ने राजनीति में पटना पश्चिम विधानसभा सीट से उप चुनाव में जीत हासिल कर की। उन्हें नीतीश कैबिनेट में पहली बार 2021 में जगह मिली और उसके बाद से लगातार मंत्री बनते रहे। फ़िलहाल नितिन नबीन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें     -       इंटर का प्रक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से, बोर्ड ने जारी किया एडमिट कार्ड...


Scan and join

darsh news whats app qr