darsh news

2 दिसंबर को शादी कर ससुराल पहुंची और 10 को पड़ोसी के साथ फरार हो गई दुल्हन, कैश और जेवर भी...

The bride got married and arrived at her in-laws' house on D

पटना: बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंगेर में शादी के 10 दिन बाद अचानक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन अपने साथ कैश और जेवर भी ले कर गई है। दुल्हन के भागने की खबर के बाद वर और वधू पक्ष दोनों ही तरफ के लोग हैरान हैं। दुल्हन की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी युवक पर भगाने का मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें      -     BSEB देश का पहला बोर्ड जिसे मिला एक साथ 3..., अध्यक्ष आनंद किशोर ने ख़ुशी जताते हुए कर्मियों को दी बधाई...

मिली जानकारी के अनुसार स्नेहा नाम की युवती की शादी मानिकपुर के जितेन्द्र के साथ दस दिन पहले ही धूमधाम से हुई थी। दो तारीख को दुल्हन अपने ससुराल पहुंची और 10 दिसम्बर की शाम अचानक लापता हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन जब उसका कोई अता पता नहीं चला तो अंत में उसके मायके वाले को जानकारी दी। मायके वाले ने पड़ोसी युवक कुंदन यादव पर बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है। दुल्हन की मां ने कहा कि युवक धनबाद का रहने वाला है और वह हमलोग के पड़ोस में रहता था जिसकी वजह से उससे जान पहचान थी।

वहीं दुल्हे की मां ने कहा कि दुल्हन के घर आने के बाद उसके किसी भी हरकत या बातचीत से ऐसा प्रतीत नहीं हुआ कि वह ऐसी होगी। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने पढाई लिखाई अपने ननिहाल धनबाद में ही रह कर की थी और 7 महीने पहले ही वहां से लौटी थी।

यह भी पढ़ें      -     नए वर्ष में बदल जायेगा गृह मंत्री के कार्यालय का पता, जोर शोर से तैयार किया जा रहा है नया हाईटेक चैम्बर...


Scan and join

darsh news whats app qr