darsh news

राजस्व कर्मचारी के हड़ताल को लेकर विभाग की बड़ी तैयारी, रिटायर कर्मियों की ली जायेगी सेवा..

The department has made big preparations regarding the reven

Patna राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं सचिव जय सिंह ने राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की स्थिति को देखते हुए विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीसी की। इस दौरान सभी जिलाधिकारी से जिलों की स्थिति पर चर्चा की गई और वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिये गये। 

अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सोमवार को सभी अंचल अमीन और पंचायत सचिव को ऑनलाइन मोड में ट्रेनिंग दिए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दिन के 11 बजे से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। इसमें संबंधित सभी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाय। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को ये भी निर्देशित किया कि सभी हड़ताली राजस्व कर्मचारियों को आवंटित लैपटॉप को सोमवार को शाम पांच बजे तक जमा कराना सुनिश्चित कराया जाय। 

तीसरे निर्देश में जिलाधिकारियों को कहा गया है कि सेवानिवृत राजस्व कर्मियों की सेवा संविदा के आधार पर लेना सुनिश्चित की जाय। सेवानिवृत कर्मचारी 27 मई से 31 मई के बीच कार्यालय अवधि में पहचान पत्र के साथ अपने जिले के अपर समाहर्त्ता के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अपर मुख्य सचिव ने वीसी में ये भी कहा कि विभाग हड़ताली राजस्व कर्मचारियों की मांगों के प्रति संवेदनशील है। वे हड़ताल समाप्त कर दूसरे दिन वार्ता को आएं, उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

Scan and join

darsh news whats app qr